WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

बहुचर्चित मिल्कीपुर उपचुनाव में मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 65.12% मतदान

बहुचर्चित मिल्कीपुर उपचुनाव में मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 65.12% मतदान
अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान समाप्त हो गया है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, शाम 5 बजे तक कुल 65.12% मतदान दर्ज किया गया। इससे पहले दोपहर 3 बजे तक मतदान प्रतिशत 57.13% था, जो दिन के अंत तक बढ़ता गया। इस उपचुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच कड़ा मुकाबला देखा गया। कुल 10 प्रत्याशियों ने चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमाई, जिनकी तकदीर अब इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) में कैद हो गई है। 8 फरवरी को मतगणना होगी, जिसके बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।
और नया पुराने

Ads

Ads

نموذج الاتصال