सिवनी में आमने-सामने कार की टक्कर में 5 घायल: टक्कर इतनी भीषड़ कि कार के उड़े परखच्चे

सिवनी में आमने-सामने कार की टक्कर में 5 घायल: टक्कर इतनी भीषड़ कि कार के उड़े परखच्चे

केएमबी ब्यूरो विनोद मरकाम
सिवनी। आमने-सामने दो कारों की टक्कर में घायल हो गए जबकि दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटनाग्रस्त कार को सड़क से क्रेन की मदद से हटाया गया। सोमवार सुबह करीब 4 बजे दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार 5 लोग घायल हो गए। घटना डूंडा थानाक्षेत्र के नगझर गांव के पास की है। घायलों को पुलिस और एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगा रही है। सूचना के बाद मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंचे। कार हादसे में जसवंत पिता रवि निवासी जिला कुरनूल (आंध्र प्रदेश) गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि विष्णु डी (22), बी. प्रनील डी, बंक्षी (20) और जयवंत डी (24) को हल्की चोटें आई हैं। डूंडा सिवनी थाना प्रभारी किशोर बामनकर के अनुसार, पुलिस टीम दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस ने लोगों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि यातायात नियमों की अनदेखी के कारण इस तरह की दुर्घटनाएं हो रही हैं।
और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال