WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

अयोध्या में ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से सुल्तानपुर में तैनात बैंक मैनेजर की मौत

अयोध्या में ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से सुल्तानपुर में तैनात बैंक मैनेजर की मौत
अयोध्या। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के मसौधा-सोहावल तहसील मार्ग पर केएम शुगर मिल के निकट शनिवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक सवार बैंक मैनेजर को कुचल दिया। दुर्घटना में उसकी मौत मौत हो गई। बाइक की डिग्गी में मिले कागजात के आधार पर मृतक की पहचान हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कोतवाली अयोध्या के दर्शननगर पुलिस चौकी क्षेत्र के गंगाराम का पुरवा निवासी दिनेश कुमार (58) सुल्तानपुर जिले में क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे वह अपनी बाइक से ड्यूटी करने के लिए सुल्तानपुर जा रहे थे। मसौधा बाजार पार करते ही सोहावल तहसील मार्ग पर कुछ ही दूर गए थे कि शुगर मिल मसौधा के निकट मिल में गन्ना आपूर्ति करने जा रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गए। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर ट्राली बैंक मैनेजर के पेट पर चढ़ता हुआ पार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
और नया पुराने

Ads


 

Ads

نموذج الاتصال