जनता दर्शन में डीएम ने सुनी जन समस्याएं, दिए निस्तारण के निर्देश

जनता दर्शन में डीएम ने सुनी जन समस्याएं, दिए निस्तारण के निर्देश
सुलतानपुर 03 फरवरी/शासन से प्राप्त निर्देशानुसार जिलाधिकारी कुमार हर्ष द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में जनता दर्शन में आये जन सामान्य की समस्याओं/शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।    
      जिलाधिकारी द्वारा जनता दर्शन में प्राप्त प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित करें, ताकि लोगों का ज्यादा से ज्यादा भला हो सके।
       इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) गौरव शुक्ला, मुख्य राजस्व अधिकारी बाबू राम, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट वैशाली चोपड़ा, सिटी मजिस्ट्रेट विदुषी सिंह,डीसी मनरेगा के.डी.गोस्वामी सहित जनता दर्शन में आये जन सामान्य उपस्थित रहे।
और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال