WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

भारतीय जनता पार्टी ने शालीमार विधायक रेखा गुप्ता को सौंपी दिल्ली की कमान


भारतीय जनता पार्टी ने शालीमार विधायक रेखा गुप्ता को सौंपी दिल्ली की कमान
नई दिल्ली। रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनाकर भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली के साथ-साथ हरियाणा, बिहार और बंगाल को साधने की कोशिश की है। रेखा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पसंद हैं। रेखा के जरिए बीजेपी ने दिल्ली की 53 प्रतिशत वोटरों को साधने की कवायद की है। दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी ने 11 दिन का सस्पेंस खत्म करते हुए रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री की कुर्सी सौंप दी है। शालीमार बाग विधानसभा सीट से पहली बार विधायक चुनी गईं रेखा को मुख्यमंत्री बनाकर बीजेपी ने एक तीर से कई निशाने साधे हैं। रेखा के जरिए जहां बीजेपी ने दिल्ली की 53 प्रतिशत वोटरों को साधने की कवायद की है। वैश्य समुदाय की इस महिला नेता को राष्ट्रीय राजधानी में मुख्यमंत्री बनाकर बीजेपी ने दिल्ली से बाहर के 3 और भी राज्यों को साधा है।
चुनाव आयोग के मुताबिक दिल्ली में महिला वोटरों की संख्या करीब 46 फीसदी है। इस बार के विधानसभा चुनाव में महिलाएं और उनके मुद्दे काफी सुर्खियों में रहे। बीजेपी और आम आदमी पार्टी दोनों ने महिलाओं को साधने के लिए काफी घोषणाएं की थी। बीजेपी के सिंबल पर इस बार 4 महिला विधायक चुनकर आई हैं।
इसी तरह दिल्ली में वैश्य समुदाय की आबादी 7 प्रतिशत है। महिला और वैश्य समुदाय की कुल आबादी करीब 53 प्रतिशत है। बीजेपी के सिंबल पर इस बार 5 से ज्यादा विधायक वैश्य समुदाय से जीतकर आए हैं। रेखा दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनी हैं। रेखा से पहले सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी महिला कोटे से मुख्यमंत्री बन चुकी हैं।
और नया पुराने

Ads


 

Ads

نموذج الاتصال