WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

हाई प्रोफाइल मिल्कीपुर उपचुनाव पर सपा अध्यक्ष ने शेयर की तस्वीर, अयोध्या पुलिस ने कहा- भ्रामक पोस्ट न करें

हाई प्रोफाइल मिल्कीपुर उपचुनाव पर सपा अध्यक्ष ने शेयर की तस्वीर, अयोध्या पुलिस ने कहा- भ्रामक पोस्ट न करें
मिल्कीपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, 'चुनाव आयोग को इस खबर से जुड़ी तस्वीरों का तुरंत संज्ञान लेना चाहिए'
 अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। इस बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कन्नौज सांसद अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट किया। अखिलेश के पोस्ट को अयोध्या पुलिस ने भ्रामक बताते हुए खारिज कर दिया।
सपा चीफ अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा- चुनाव आयोग तुरंत इस समाचार से जुड़ी तस्वीरों का संज्ञान ले कि अयोध्या की पुलिस मिल्कीपुर में मतदाताओं के आईडी कार्ड चेक कर रही है, जिसमें पुलिस के बड़े अधिकारी भी शामिल हैं। ये अप्रत्यक्ष रूप से मतदाताओं में भय उत्पन्न करके मतदान को प्रभावित करने का लोकतांत्रिक अपराध है. ऐसे लोगों को तुंरत हटाया जाए और दंडात्मक कार्रवाई की जाए। अखिलेश के इस पोस्ट पर जवाब देते हुए अयोध्या पुलिस की ओर से लिखा गया- उपरोक्त फोटो बूथ एजेन्ट के पहचान पत्र देखते हुए हैं, फोटो में दिख रहा व्यक्ति एक प्रत्याशी का बूथ एजेन्ट हैं जिसे उनके पहचान पत्र देखकर प्रमाणित किया गया है। कृपया भ्रामक टवीट न करें।इस मामले में अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राज कुमार नय्यर ने भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि कुछ राजनैतिक दलों द्वारा आरोप लगाया जा रहा है कि "अयोध्या की पुलिस मिल्कीपुर में मतदाताओं के आईडी कार्ड चेक कर रही है" अयोध्या पुलिस उक्त आरोपो का खंडन करती है। बता दें मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान बुधवार सुबह सात बजे शुरू हो गया जो शाम पांच बजे तक जारी रहेगा।



और नया पुराने

Ads


 

Ads

نموذج الاتصال