WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

कटका क्लब ने "गौ माता को राष्ट्र माता" का दर्जा दिलाने के लिए खून से लिखा गया ज्ञापन सौपा

कटका क्लब ने "गौ माता को राष्ट्र माता" का दर्जा दिलाने के लिए खून से लिखा गया ज्ञापन सौपा

केएमबी संवाददाता 
सुल्तानपुर। कटका क्लब सामाजिक संस्था के द्वारा गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने को लेकर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सदर एस डीएम विपिन द्विवेदी को खून से लिखा पत्र सौंपा गया। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष सौरभ मिश्र विनम्र ने अपने खून से लिखा पत्र और बताया कि हिंदू धर्म में गाय की पूजा की जाती है। हिंदू धर्म में माना जाता है कि गाय में सभी देवी-देवताओं का निवास होता है। इसी को देखते हुए पिछले काफी समय से गाय को राष्ट्रमाता घोषित किए जाने की भी मांग की जा रही है भारतवासी गाय को माता के रूप में मानते और पूजते हैं। गाय में भारतवासियों की श्रद्धा और आस्था अटूट है। इसका दूध हमारे लिए जीवन दायिनी औषधियों से कम नहीं। वर्तमान में गौ माता की स्थिति हमारे समाज में दयनीय स्थिति में पहुंच चुकी है।श्रद्धा और आस्था का विषय बनी गौमाता को कटका क्लब सामाजिक संस्था भारत सरकार से राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की मांग किया है। इस मौके पर उपस्थित संस्था के तुषार वर्मा ने बताया कि गाय भारतीय संस्कृति की आत्मा है, लेकिन आज इसकी दुर्दशा हो रही है। आवारा गायें सड़कों पर भटक रही हैं, दुर्घटनाओं का शिकार हो रही हैं और गौशालाओं की स्थिति भी दयनीय है। उन्होंने सरकार से गाय को संवैधानिक रूप से राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग की। इस मौके पर आशुतोष उपाध्या, अर्पित राय, अनमोल, सरफराज आदि लोग उपस्थित रहे।
और नया पुराने

Ads


 

Ads

نموذج الاتصال