WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

महाकुंभ: UP की 75 जेलों के 90 हजार कैदी संगम के पवित्र जल से करेंगे स्नान

महाकुंभ: UP की 75 जेलों के 90 हजार कैदी संगम के पवित्र जल से करेंगे स्नान

उत्तर प्रदेश की जेल प्रशासन ने राज्य की 75 जेलों में कैदियों को महाकुंभ में भाग लेने का अवसर देने के लिए प्रयागराज के संगम से पवित्र जल लाने की व्यवस्था की है। जेल मंत्री दारा सिंह चौहान के कार्यालय के अनुसार, यह कार्यक्रम 21 फरवरी को सुबह 9:30 से 10:00 बजे तक सभी जेलों में आयोजित किया जाएगा। प्रदेश की 75 जेल, जिनमें सात सेंट्रल जेल शामिल हैं, इसमें मौजूदा समय में 90,000 से अधिक कैदी बंद हैं. जेल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस विशेष कार्यक्रम की व्यवस्था जेल मंत्री के निर्देशन में की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार संगम से लाया गया पवित्र जल जेलों में सामान्य पानी में मिलाकर एक छोटे टैंक में रखा जाएगा। इसके बाद, कैदी प्रार्थना के बाद इस जल से स्नान करेंगे। लखनऊ जेल में 21 फरवरी को होने वाले इस कार्यक्रम में जेल मंत्री चौहान और वरिष्ठ जेल अधिकारी भी शामिल होंगे।
इससे पहले, उन्नाव जेल प्रशासन ने 17 फरवरी को अपने कैदियों के लिए ऐसा ही कार्यक्रम आयोजित किया था। उन्नाव जेल अधीक्षक पंकज कुमार सिंह ने कहा कि कैदियों को गंगा जल से स्नान का अवसर देने की योजना पहले से विचाराधीन थी और 21 फरवरी को उन्हें दोबारा यह मौका मिलेगा। प्रयागराज में महाकुंभ मेला 26 फरवरी महाशिवरात्रि को संपन्न होगा।



और नया पुराने

Ads


 

Ads

نموذج الاتصال