WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

नायब तहसीलदार ने दिखाई दरियादिली: घायल दंपति को अपनी गाड़ी से पहुँचाया अस्पताल

नायब तहसीलदार ने दिखाई दरियादिली: घायल दंपति को अपनी गाड़ी से पहुँचाया अस्पताल

 केएमबी नीरज डेहरिया
 सिवनी जिले के केवलारी-उगली मार्ग पर सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। उगली के पास बंजारी माता मंदिर के समीप एक अनियंत्रित बोलेरो वाहन सड़क से फिसलकर गहरे नाले में जा गिरा। इस हादसे में वाहन सवार पति-पत्नी और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे का शिकार हुए लोग कोई साधारण व्यक्ति नहीं, बल्कि प्रशासनिक सेवाओं से सेवानिवृत्त प्रतिष्ठित अधिकारी थे। वाहन में सवार थीं श्रीमती सुमन परते (65), जो रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर हैं, और उनके पति श्री टी. एस. परते, जो रिटायर्ड डीएफओ (वन विभाग अधिकारी) हैं। हादसे में वाहन चालक समेत तीनों लोगों को गंभीर चोटें आईं, जिसमें श्रीमती परते को अधिक चोटें पहुंची।
नायब तहसीलदार की तत्परता बनी जीवनरक्षक
घटना की जानकारी मिलते ही नायब तहसीलदार दामोदर प्रसाद दुबे ने बिना एक पल गंवाए तत्काल राहत कार्य शुरू किया। प्रशासनिक अधिकारी होने के बावजूद उन्होंने किसी भी सरकारी सुविधा या एम्बुलेंस का इंतजार नहीं किया, बल्कि खुद की गाड़ी से घायल दंपति और ड्राइवर को लेकर केवलारी सिविल अस्पताल पहुंचे।
मानवता की मिसाल बनी नायब तहसीलदार की यह पहल
नायब तहसीलदार दामोदर प्रसाद दुबे का यह साहसिक कदम न केवल प्रशासनिक कर्तव्यनिष्ठा का अद्भुत उदाहरण है, बल्कि मानवीय संवेदनाओं का भी प्रतीक है। उन्होंने दुर्घटना स्थल पर बिना किसी औपचारिकता के मदद की और घायलों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई, जिससे उनकी जान बच सकी।
घायल दम्पत्ति का इलाज जारी, क्षेत्र में प्रशंसा की लहर
केवलारी सिविल अस्पताल में घायल तीनों का इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार श्रीमती सुमन परते को ज्यादा चोटें आई हैं, लेकिन उनकी स्थिति अब स्थिर है। वहीं, श्री टी. एस. परते और वाहन चालक की हालत सामान्य बताई जा रही है।
इस सराहनीय पहल के बाद से नायब तहसीलदार दामोदर प्रसाद दुबे की चारों ओर प्रशंसा हो रही है। प्रशासनिक महकमे से लेकर स्थानीय नागरिकों तक हर कोई उनकी तत्परता और मानवता की मिसाल की सराहना कर रहा है।
ऐसे ही अधिकारी बनते हैं जनता के प्रिय
इस घटना ने यह साबित कर दिया कि एक सच्चा प्रशासक वही होता है, जो अपनी जिम्मेदारी केवल सरकारी दायित्वों तक सीमित न रखे, बल्कि समाज के प्रति भी समर्पित रहे। नायब तहसीलदार दुबे के इस कार्य ने प्रशासनिक सेवा के प्रति जनता का विश्वास और भी मजबूत कर दिया है।
और नया पुराने

Ads

Ads

نموذج الاتصال