WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

बार एसोसिएशन के तमाम विरोध के बाद भी जस्टिस यशवंत वर्मा जाएंगे इलाहाबाद हाई कोर्ट

बार एसोसिएशन के तमाम विरोध के बाद भी जस्टिस यशवंत वर्मा जाएंगे इलाहाबाद हाई कोर्ट
नई दिल्ली। शुक्रवार को केंद्र सरकार ने दिल्ली हाई कोर्ट के जज यशवंत वर्मा के ट्रांसफर का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इलाहाबाद बार एसोसिएशन का विरोध काम नहीं आया। कैश कांड के बाद दिल्ली हाई कोर्ट के जज यशवंत वर्मा का ट्रांसफर इलाहाबाद हाई कोर्ट किया गया था।जिसका इलाहाबाद बार एसोसिएशन विरोध कर रहा था।
14 मार्च की रात को यशवंत वर्मा के आवास में लगी थी आग
देशभर में जज यशवंत वर्मा का मामला तूल पकड़े हुए है
इलाहाबाद बार एसोसिएशन लगातार विरोध कर रहा है। विदित रहे कि यशवंत वर्मा का इलाहाबाद हाई कोर्ट में ट्रांसफर न किया जाए, इसके लिए इलाहाबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना से भी मिले थे। मालूम हो कि 14 मार्च होली के दिन यशवंत वर्मा के राजधानी दिल्ली में स्थित सरकारी आवास में रात को आग लग गई थी। सूचना पर दमकल आग बुझाने के लिए पहुंची थी। जहां बेहिसाब रुपये देखकर दमकल की आंखें फटी रह गई थीं। इसके बाद वीडियो वायरल होने के बाद मामला गरमा गया था। जिसके बाद जज यशवंत वर्मा का ट्रांसफर इलाहाबाद हाई कोर्ट कर दिया गया था। साथ ही उनको कॉलेजियम से भी हटा दिया गया था। यशवंत वर्मा (56) ने 1992 में अधिवक्ता के रूप में पंजीकरण कराया था। 13 अक्टूबर 2014 को यशवंत वर्मा इलाहाबाद हाई कोर्ट के एडिशनल जज नियुक्त हुए थे। 1 फरवरी 2016 को स्थायी जज बने। उनका जन्म इलाहाबाद में 6 जनवरी 1969 को हुआ था। दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज से बीकॉम किया। इसके बाद मध्य प्रदेश के रीवा विश्वविद्यालय से एलएलबी की डिग्री हासिल की थी।

और नया पुराने

Ads

Ads

نموذج الاتصال