WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

जिला सुरक्षा संगठन के पुनर्गठन व विस्तार को लेकर वार्ड अध्यक्षों के साथ बैठक हुई आयोजित

जिला सुरक्षा संगठन के पुनर्गठन व विस्तार को लेकर वार्ड अध्यक्षों के साथ बैठक हुई आयोजित

समस्त वार्ड अध्यक्ष व सदस्य दायित्वो का करें निर्वाहन- महासचिव

 केएमबी संवाददाता
सुलतानपुर। ज़िला सुरक्षा संगठन के अध्यक्ष डॉ.राजीव श्रीवास्तव व महासचिव हाजी मोहम्मद इलियास खान के नेतृत्व में संगठन के पुनर्गठन व विस्तार को लेकर वार्ड अध्यक्षों के साथ एक बैठक संगठन के अध्यक्ष डॉ.राजीव श्रीवास्तव के निवास बढ़ैयावीर में आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों के साथ चर्चा हुई कि किस तरह संगठन को और सक्रिय किया जाए। सभी पदाधिकारियों ने एक मत से निर्णय लिया कि जो वार्ड अध्यक्ष निष्क्रिय हो गए हैं, उनके स्थान पर दूसरे सक्रिय सदस्य को वार्ड अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी दी जाए और कार्यकारिणी में भी जो पदाधिकारी सक्रिय नहीं हैं उनके स्थान पर भी दूसरे को मौका दिया जाए । साथ ही साथ सक्रियता और विस्तार के सम्बन्ध में प्रत्येक शनिवार को क्रमशः वार्ड अध्यक्षों के साथ बैठकें निरन्तर हो रही हैं। आने वाले शनिवार 3मई को क्रमशः वार्ड नं 11 से 15 तक की बैठक होनी है।
तदुपरान्त कार्यसमिति के सहमति पर अफ्तार अहमद को कार्यवाहक मीडिया प्रभारी भी नियुक्त किया गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए महासचिव हाजी इलियास खान ने कहा कि सभी वार्ड अध्यक्ष और सदस्य अपनी दायित्वों एवं कर्तव्यों पालन करें और निर्धारित बैठकों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें।
इस मौके पर संगठन के संरक्षक कमल नयन पाण्डेय, मुख्य संयोजक सरदार बलदेव सिंह,जाहिद आब्दी, कार्यालय सचिव कुलदीप गुप्ता ,जनसंपर्क सचिव राशिद अली सिद्दीकी ,वार्ड अध्यक्ष विजय साहू ,मुजफ्फर हुसैन आदि मौजूद रहे।```
और नया पुराने

Ads


 

Ads

نموذج الاتصال