WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय उनुरखा में ताला तोड़कर हजारो का समान चोरी

इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय उनुरखा में ताला तोड़कर हजारो का समान चोरी
सुल्तानपुर। परिषदीय विद्यालयों में होली के बाद से अभी तक कुल आठ विद्यालयों में ताला तोड़कर लाखों से अधिक के सामन की चोरी हो चुकी है फिर भी पुलिस विभाग को कोई असर नहीं है।ताजा घटना बुधवार रात की है। इंग्लिश मीडियम प्रार्थमिक विद्यालय उनुरखा के प्रधानाध्यापक लालचंद मौर्या जब बृहस्पतिवार सुबह विद्यालय पहुंचे तो उन्होंने देखा कि विद्यालय के मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ है ।जिसकी सूचना उन्होंने तुरंत 112 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस के साथ प्रधानाध्यापक और पुलिस अंदर निरीक्षण करने गए तो देखे कि कार्यालय का भी ताला टूटा हुआ है और दो आलमारी का लॉक भी टूटा पड़ा था ।प्रधानाध्यापक ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी। उन्होंने दर्शाया कि चोर दो टैबलेट,चार बोरी चावल,दो बोरी गेहूं,स्टील का जग,थाली ,गिलास,बच्चों के खेल की सामग्री समेत कई अन्य सामान चोर उठा ले गए। ग्रामीणों ने लगातार हो रही विद्यालयों में चोरी की घटना पर रोष जताते हुए प्रशासन से चोरों पर कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है। उनुरखा निवासी कृषि विशेषज्ञ ज्ञानचन्द्र तिवारी ने कहा कि विद्यालय शिक्षा का वह मंदिर है जहां से प्रतिभाएं निकलती हैं जो विद्यालय के साथ साथ गांव का नाम पूरे देश में रोशन करती हैं ऐसे में विद्यालयों से चोरी होना सुरक्षा पर सवाल खड़ा करता है उन्होंने कार्यवाही की मांग की, उनुरखा के कोटेदार श्यामनारायण तिवारी ने कहा कि इस तरह अगर विद्यालयों में हो रही चोरी की घटनाओं गांव भी सुरक्षित नहीं है।इस मौके पर ग्राम प्रधान उनुरखा अजय कुमार ने चोरों पर कार्यवाही की मांग की ।
और नया पुराने

Ads


 

Ads

نموذج الاتصال