सनातन पुनर्स्थापना की अग्रदूत थीं अहिल्याबाई: 300 वीं जयंती पर गोष्ठी आयोजित

सनातन पुनर्स्थापना की अग्रदूत थीं अहिल्याबाई: 300 वीं जयंती पर गोष्ठी आयोजित
केएमबी ब्यूरो अरविंद पासवान
 महाराजगंज -पनियरा ब्लाक परिसर मे शिवभक्त रानी अहिल्याबाई होल्कर का जीवन व योगदान युवाओं के लिए अनुकरणीय व प्रेरणादाई हैं।वह धर्म,न्याय, संस्कृति व राष्ट्रधर्म का सजीव स्वरूप थी।वह सनातन संस्कृति की पुनर्स्थापना की अग्रदूत थीं।यह बातें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिद्धार्थनगर के पूर्व जिला अध्यक्ष रामकुमार जी ने रविवार को पनियरा ब्लाक परिसर में अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित गोष्ठी में कहीं। उन्होंने आगे कहा कि रानी अहिल्याबाई ने विदेशी आक्रांताओं के कालखंड में जिस साहस ,भक्ति और समर्पण से काशी से लेकर रामेश्वरम तक तीर्थ स्थलों का पुनरुद्धार कराया वह भारतीय इतिहास का अद्वितीय अध्याय है।समाज में वह लोकमाता के रूप में पूजित और प्रतिष्ठित हुई।वह सुचिता और सादगी की प्रतिमूर्ति थी।उन्होंने सामाजिक कुरीतियों को समाप्त किया।महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की मुहिम चलाई।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके सोच को साकार कर रहे हैं।उनका जीवन- दर्शन युवाओं और महिलाओं के लिए प्रेरणादाई है। हमें उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है। पनियरा विधानसभा के विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, ने बताया कि लोकमाता होल्कर ने 3175 मन्दिरों का जीर्णोद्धार कराया। कुएं तालाब व सड़कें बनवाई। उन्होंने जीवन पर्यन्त दीन- दुखियों की सेवा की। पनियरा ब्लाक प्रमुख संघ के अध्यक्ष वेद प्रकाश शुक्ला, ने रानी अहिल्याबाई के व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा की।कहा भारतीय संस्कृति में उनका बहुमूल्य योगदान है 
 इस कार्यक्रम के संचालन कर रहे जिला महामंत्री बबलू यादव, मंडल अध्यक्ष,उमेश प्रजापति, पूर्व ब्लाक प्रमुख जय नाथ सिंह, मंडल उपाध्यक्ष अरविंद पासवान, पूर्व प्रधान राजेश पाल,क्षेत्र पंचायत सदस्य गणेश प्रजापति, शैलेश पाल,भाजपा के सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य गड़ लोग मौजूद रहे।
और नया पुराने

Ads

विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 7
2 / 7
3 / 7
4 / 7
5 / 7
6 / 7
7 / 7

Ads

نموذج الاتصال