WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

खाटू श्याम मंदिर के संस्थापक यशपाल सिंह बनाये गए आखिल भारतीय ग्राहक पंचायत अवध प्रांत के अध्यक्ष

खाटू श्याम मंदिर के संस्थापक यशपाल सिंह बनाये गए आखिल भारतीय ग्राहक पंचायत अवध प्रांत के अध्यक्ष
केएमबी ब्यूरो उर्मिला सिंह
लखनऊ। खाटू श्याम मंदिर निकट चंद्रिका देवी मंदिर कठवारा के संस्थापक यशपाल सिंह को अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत अवध प्रांत के अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। मालूम हो कि अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत अवध प्रांत की महानगर लखनऊ में संपन्न हुई बैठक में प्रांत की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राष्ट्रीय पर्यावरण आयाम प्रमुख डॉ प्रमोद पाण्डेय द्वारा केंद्रीय कार्यकारिणी द्वारा प्राप्त अनुमोदन के आधार पर यशपाल सिंह को प्रान्त अध्यक्ष, डॉ आर पी सिंह बिसेन को पुन: प्रान्त संगठन मंत्री तथा आशुतोष मिश्रा को पुनः प्रांतीय सचिव घोषित किया गया। प्रांतीय कार्यकारिणी में अन्य दायित्व पर बाराबंकी के जितेंद्र शर्मा को रोजगार सृजन आयाम प्रमुख तथा रंजन कुमार मिश्रा जी को प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य घोषित किया गया। बैठक में नवनियुक्त प्रांत अध्यक्ष यशपाल सिंह द्वारा उपाध्यक्ष पद पर ओमकार पांडे, सहसचिव पद पर नीलम इंसान, कोषाध्यक्ष पद पर रमाशंकर अवस्थी, सहकोषाध्यक्ष पद पर प्रेमचंद वर्मा को घोषित किया गया। आयाम प्रमुख पदों पर सत्येंद्र मिश्र को विधि आयाम प्रमुख, नरेंद्र कश्यप को रोजगार सृजन सह आयाम प्रमुख, विश्वनाथ मिश्र को प्रचार प्रसार आयाम प्रमुख, सुश्री दीपा को महिला आयाम प्रमुख तथा प्रकाश चंद्र बरनवाल को पर्यावरण आयाम प्रमुख घोषित किया गया।
 रंजन कुमार मिश्रा, शेषनाथ, मयंक तिवारी , विनीत मिश्रा, वीरेंद्र कुमार सिंह गौतम, राजेंद्र कुमार गुप्ता तथा हेमनारायण पाठक को प्रान्त कार्यकारिणी सदस्य घोषित किया गया।
उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय संगठन मंत्री पूर्वी उ.प्र. ओंकार नाथ तिवारी ने कहा कि बाराबंकी के सतरिख में संपन्न राष्ट्रीय साधारण सभा के सफलतापूर्वक संपन्न होने की प्रसन्नता का हमें अनुभव करना चाहिए।राष्ट्रीय साधारण सभा से अवध प्रांत की अच्छी एवं सफल छवि उभरी है। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य तथा पर्यावरण आयाम प्रमुख डा प्रमोद पाण्डेय ने कहा कि आने वाले बरसात के सीजन में अवध प्रांत के कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में वृक्ष लगाकर तथा आम जनता को भी वृक्ष लगाने हेतु प्रेरित करना चाहिए। लगाए गए वृक्षों की देखभाल भी करना बहुत जरूरी है। अवध प्रांत को पर्यावरण विषय पर विषय पर विशेष रूप से कार्य करना है। नवनियुक्त प्रान्त अध्यक्ष यशपाल सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि हमें अपने कार्य से अपने संगठन को तथा समाज को ऊंचाइयों पर ले जाना है। हम लोग किसी व्यक्तिगत स्वार्थ से नहीं जुड़े हैं। समाज से हमें बहुत कुछ प्राप्त होता है, इसलिए हमारी भी इस समाज व इस राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी है। उसके लिए हमें निरंतर कार्य करते रहना चाहिए। संपन्न हुई बैठक में रमाशंकर अवस्थी, ओंकार पुष्कर, सत्येंद्र मिश्रा, लक्ष्मीकांत पांडे, राघवेंद्र प्रताप सिंह, दिवाकर सिंह, जितेंद्र शर्मा, सुधाकर सिंह, ओंकार पांडे, राघवेंद्र सिंह एडवोकेट, शक्ति विक्रम श्रीवास्तव, प्रकाश चंद बरनवाल, अमित तिवारी, शेषनाथ, विजय शंकर एवं शैलेंद्र पांडे सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
और नया पुराने

Ads

Ads

نموذج الاتصال