WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

10 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक दस दिवसीय होगा विजेथुआ महोत्सव

10 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक दस दिवसीय होगा विजेथुआ महोत्सव

10 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक 9 दिवसीय जगतगुरु श्री रामभद्राचार्य सुनायेंगे बाल्मीकि रामायण की कथा

केएमबी सुनील कुमार

सुलतानपुर। कादीपुर के पावन धाम बिजेथुआ महावीरन में हनुमान जन्मोत्सव पर विजेथुआ महोत्सव आगामी 10 अक्टूबर से तुलसी पीठाधीश्वर पद्म विभूषण जगद्गुरु रामभद्राचार्य द्वारा बाल्मीकि रामायण व विविध कार्यक्रमों के साथ दस दिनों तक मनाया जायेगा।
महोत्सव के आयोजक सत्यपथ फाउंडेशन के संरक्षक विवेक तिवारी आज नगर पंचायत सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि 10 अक्टूबर 2025 से तुलसी पीठाधीश्वर पद्म विभूषण जगतगुरु रामभद्राचार्य जी के मुखारविंद से बाल्मीकि रामायण 18 अक्टूबर 2025 तक सायंकाल 4:00 बजे से 7:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। नवदिवसीय इस अद्भुत और अद्वितीय कथा के उपरांत स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भजन संध्या आयोजित किया जाएगा। दिनांक 19 अक्टूबर को हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर दीपोत्सव कार्यक्रम, प्राकट्य दक्षिणमुखी हनुमान जी का दिव्य और भव्य श्रृंगार पूजन के साथ-साथ देश के प्रसिद्ध भजन सम्राट लखबीर सिंह लक्खा की हनुमान जी पर विशेष गायकी प्रस्तुति की जाएगी। प्रेस वार्ता के समय नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद जायसवाल ने विवेक तिवारी का नगर पंचायत सभागार में पट्टिका पहनकर के स्वागत किया। इस अवसर पर कादीपुर नगर पंचायत के सभासद बृजेश सिंह, सूर्य लाल गुप्ता, करौदीकला ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सर्वेश कुमार मिश्र भाजपा नेता रितेश दुबे, उत्कर्ष मोदनवाल, विपुल पाण्डेय सहित अनेक गण लोग उपस्थित रहे।
और नया पुराने

Ads


 

Ads

نموذج الاتصال