क्षेत्र पंचायत की बैठक में हंगामा, जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुई मारपीट
केएमबी ब्यूरो
सुलतानपुर। जनपद के दूबेपुर ब्लॉक सभागार में मंगलवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक ब्लाक प्रमुख श्रीमती शिल्पा सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें ग्राम पंचायत सदस्य, बीडीसी व ग्राम प्रधानों के साथ जनप्रतिनिधियों ने बैठक में हिस्सा लिया। इस दौरान धनपतगंज बाजार में स्थापित पूर्व विधायक स्व. इंद्रभान सिंह की प्रतिमा हटाये जाने को लेकर विधायक और सोनू मोनू सिंह के समर्थकों के बीच विवाद हो गया। आरोप-प्रत्यारोप के बीच हंगामा हुआ। एक दूसरे पर आरोप लगाए गए। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोग आपस में भीड़ गए। हाथापाई होने पर मौके की नजाकत देख विधायक विनोद सिंह और एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह सभागार से निकलकर चले गए। घटना की सूचना मिलने पर चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और बीच बचावकर किस तरह से मामले को शांत कराया।
बताया जाता है कि बैठक के बीच परऊपुर ग्राम के प्रधान प्रतिनिधि बादशाह और आकाश सिंह के बीच पहले कहासुनी हुई। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ी कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। हैरानी की बात यह रही कि यह पूरा घटनाक्रम मौके पर मौजूद दोनों जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुआ। आपको बताते चलें कि बैठक में जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी बीच मूर्ति मुद्दे को लेकर रार मची रही और आरोप-प्रत्यारोप के बीच हंगामा हुआ। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोग आपस में भीड़ गए। यह हंगामा पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।
Tags
विविध समाचार
