WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

पीएम मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित

पीएम मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित

केएमबी ब्यूरो
सुलतानपुर। कूरेभार विकासखंड मुख्यालय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सदर विधायक राज बाबू उपाध्याय, खंड विकास अधिकारी श्रीकांत तिवारी, एडीओ पंचायत प्रकाश मिश्रा सहित समस्त कर्मचारी मौजूद रहे और प्रधानमंत्री का जन्मदिवस केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसके साथ ही स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान का भी शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विधायक जयसिंहपुर,  प्रमुख कूरेभार, खंड विकास अधिकारी  मंडल अध्यक्ष कूरेभार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्वच्छता के महत्व पर जोर देते हुए सभी को स्वच्छता अपनाने का संकल्प दिलाया गया।कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए।
और नया पुराने

Ads


 

Ads

نموذج الاتصال