WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

सावनेर में वॉइस ऑफ मीडिया का विदर्भ स्तरीय अधिवेशन 19 को, अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप काले, ज्योतिष गुरू जयंत पारधी करेंगे मार्गदर्शन

सावनेर में वॉइस ऑफ मीडिया का विदर्भ स्तरीय अधिवेशन 19 को

अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप काले, ज्योतिष गुरू जयंत पारधी करेंगे मार्गदर्शन

केएमबी ब्यूरो श्रावण कामड़े

नागपुर। पत्रकारों के अधिकारों के लिए प्रयास करने वाली संगठन वॉइस ऑफ मीडिया का विदर्भ स्तरीय एक दिवसीय अधिवेशन शुक्रवार १९ सितंबर २०२५ को सावनेर के कामाक्षी सेलिब्रेशन हॉल में सुबह 11 बजे होने जा रहा है। अधिवेशन का उद्घाटन विधायक डॉ. आशीष देशमुख के हाथों होगा। वहीं मुख्य वक्ता के रूप में वॉइस ऑफ मीडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप काले, ज्योतिष गुरू जयंत पारधी, डिजिटल मीडिया प्रमुख देवनाथ गंडाते, बतौर अध्यक्ष प्रदेशाध्यक्ष अनिल मस्के, मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री सुलेखाताई कुंभारे, पूर्व मंत्री व विधायक डॉ. नितीन राऊत, सांसद श्यामकुमार बर्वे, पांढुर्णा भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप मोहोड़, प्रदेश कार्याध्यक्ष मंगेश खाटीक, विदर्भ अध्यक्ष किशोर कारंजेकर, नागपुर ग्रामीण अपर पुलिस अधीक्षक अनिल म्हस्के, उपविभागीय अधिकारी संपत खलाटे, उपविभागीय पुलिस अधिकारी सागर खर्डे, भोपाल मीडिया संघटन के गयाप्रसाद सोनी आदि मौजूद रहेंगे। सावनेर में हो रहा अधिवेशन पत्रकारों के लिए एक ऐतिहासिक व्यासपीठ साबित होगा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ज्योतिष गुरू जयंत पारधी महाराज का जीवन में आने वाली बाधा व उनसे पार पाने का समाधान पर मार्गदर्शन खास रहेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप काले ने सभी पत्रकारों से बड़ी संख्या में अधिवेशन में शामिल होने का आह्वान किया। ‘संघटनशक्ति की सबसे बड़ी ताकत है’। पत्रकारिता के दौरान आने वाली चुनौतियों को हल करने एकजुटता बेहद जरूरी है। समाज का चौथा आधारस्तंभ पत्रकारिता करने वाले पत्रकारों के अधिकारों का हनन आम बात हो गई है, इस पर मात देने के लिए संगठित होना बेहद जरूरी है। वॉइस ऑफ मीडिया का विदर्भ स्तरीय अधिवेशन सिर्फ एक कार्यक्रम न होकर पत्रकारों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने की दिशा में एक नई ऊर्जा प्रदान करने वाला मंच साबित होगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल होने का आह्वान नागपुर जिला वॉइस ऑफ मीडिया के अध्यक्ष दिलीप घोरमारे, राहुल सावजी, सुधाकर बागड़े, मनोहर घोलसे, सचिन लिडर आदि ने किया।
और नया पुराने

Ads


 

Ads

نموذج الاتصال