WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

नगर परिषद बिदुआ द्वारा स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

नगर परिषद बिदुआ द्वारा स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

केएमबी ब्यूरो श्रावण कामड़े


बिछुआ। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अंतर्गत दिनांक 18 सितम्बर को नगर परिषद बिदुआ द्वारा नगर के वार्ड क्रमांक 04 स्थित माता मां परिसर में पं. दीनदयाल एवं संकीर्तन स्वसहायता समूह के सहयोग से स्वच्छता में भागीदारी अभियान का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर परिसर में साफ-सफाई कार्य के साथ ही वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम में वार्डवासियों को अपने आस-पास स्वच्छता बनाए रखने एवं भारत सरकार द्वारा संचालित स्वच्छता ही सेवा अभियान में सक्रिय सहभागिता देने हेतु जागरूक किया गया।

अभियान में नगर परिषद बिछुआ के मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री आशीष मेरावी, स्वच्छता प्रभारी श्री विशाल सोनी, योजना सहायक सतीश दुबे, पूर्व पार्षद बबीता गाकरे, स्वसहायता समूह की अध्यक्ष व सदस्य, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
और नया पुराने

Ads


 

Ads

نموذج الاتصال