WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

गोमती मित्रों ने कहा न चेते यदि,तरस जाएंगे हम देखने को नदी

गोमती मित्रों ने कहा न चेते यदि,तरस जाएंगे हम देखने को नदी

केएमबी ब्यूरो
सुल्तानपुर। गोमती मित्र मंडल द्वारा हर रविवार प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह के नेतृत्व में सीता कुंड धाम या नगर क्षेत्र के किसी भी चयनित सार्वजनिक स्थान या किसी ग्रामीण इलाके में साप्ताहिक स्वच्छता का जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन पिछले 13 वर्षों से अनवरत किया जाता है, उसी क्रम में रविवार 28 सितंबर को सीता कुंड धाम पर विश्व नदी दिवस के अवसर पर नदी संरक्षण संकल्प के साथ श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य सहयोगी रहे पर्यावरण संरक्षण गतिविधि सुल्तानपुर व घर सुल्तानपुर फाउंडेशन जिन्होंने श्रमदान में सहयोग करते हुए न केवल नदी से कूड़ा करकट बाहर निकाला बल्कि गोमती मित्र मंडल को यह आश्वासन भी दिया कि उनकी गोमती स्वच्छता मिशन संकल्प यात्रा में हमेशा सक्रिय योगदान रहेगा,श्रमदान 3 घंटे चला और सायंकाल होने वाली आरती की तैयारी के साथ संपन्न किया गया श्रमदान में प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह, मीडिया प्रभारी रमेश माहेश्वरी,घर सुलतानपुर फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष नितिन मिश्रा,पर्यावरण संरक्षण गतिविधि सुल्तानपुर के संयोजक उमाशंकर,सह-संयोजक केशव प्रसाद सिंह,भूपेश यादव गोमती मित्र मुन्ना सोनी,सुजीत कसौंधन,राजेश पाठक,अजय प्रताप सिंह,सेनजीत कसौधन दाऊ जी,श्याम मौर्य,डॉ.कुंवर दिनकर प्रताप सिंह,अजय वर्मा,अर्जुन यादव,राज मिश्र,प्रांजल सिंह,अभय पाण्डेय,रुद्र प्रताप”रुद्रा”,अभय सोनी,सोनू सिंह आदि उपस्थित रहे।
सभी ने माँ गोमती के तट पर नदियों के संरक्षण का जयघोष के साथ संकल्प लिया।
और नया पुराने

Ads


 

Ads

نموذج الاتصال