बहराइच के पयागपुर से बड़ी खबर: लाखों के गहने और नकदी लेकर फरार हुए चोर

बहराइच के पयागपुर से बड़ी खबर: लाखों के गहने और नकदी लेकर फरार हुए चोर

केएमबी ब्यूरो
बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के पयागपुर थाना क्षेत्र के मनकापुर कला गांव में शनिवार की रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया और लाखों रुपये के जेवर व नकदी चोरी कर ली। घटना के समय घर के सभी सदस्य आंगन में सो रहे थे। चोरों ने इस बात का फायदा उठाकर घर के पिछले दरवाजे से प्रवेश किया और चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
घटना का विवरण
यह घटना शीतला प्रसाद विश्वकर्मा के बेटे फूल बाबू के घर में हुई। बताया जा रहा है कि शनिवार देर रात करीब 1 बजे तक फूल बाबू का परिवार जाग रहा था, और इसी बिच नीद आ गई जिसके बाद वे आंगन में सो गए। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने घर में सेंध लगाई।
रात लगभग 2 बजे चोर घर के पीछे के रास्ते से अंदर दाखिल हुए। उन्होंने कमरे में रखी अलमारी और बक्सों को तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवर और नकदी चुरा ली।
चोरी का पता कैसे चला?
 रात में परिवार के सदस्यों की नींद खुली तो उन्होंने कमरे का सामान बिखरा हुआ पाया। अलमारी और बक्से खुले हुए थे और उनमें से गहने और नकदी गायब थी। यह देखकर परिवार में हड़कंप मच गया।इसके बाद, पीड़ित परिवार ने तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पयागपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और ग्रामीणों से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली।
और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال