WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

एनएसयूआई पदाधिकारियों ने किया आदिवासी बालक छात्रावास का निरीक्षण

एनएसयूआई पदाधिकारियों ने किया आदिवासी बालक छात्रावास का निरीक्षण

केएमबी ब्यूरो श्रावण कामड़े

बिछुआ। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) के पदाधिकारी एवं सदस्य शुक्रवार को शासकीय आदिवासी बालक छात्रावास (अंग्रेजी माध्यम) बिछुआ पहुंचे। यहां उन्होंने शौचालय, स्नानघर, बिजली व्यवस्था, पंखे, सामग्री एवं भोजन की स्थिति का निरीक्षण किया और बच्चों से मुलाकात कर उनकी मूलभूत समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान आश्रम अधीक्षक की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए परिसर में साफ-सफाई और अनुशासन की व्यवस्था की प्रशंसा की गई। निरीक्षण के दौरान एनएसयूआई प्रभारी शुभम पवार, सोशल मीडिया प्रभारी गौरव शिवहरे, ऋतिक पवार, आयुष सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
और नया पुराने

Ads


 

Ads

نموذج الاتصال