राज्य स्तरीय बॉलीबॉल प्रतियोगिता का हुआ समापन
बिछुआ —एकलव्य विद्यालय सिंगारदीप में दो दिवसीय राज्य स्तरीय बॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन रविवार को उत्साह और खेल भावना के वातावरण में हुआ। इस प्रतियोगिता में राज्य भर से विभिन्न जिलों की कुल 28 टीमों ने भाग लिया।
समापन समारोह में विजेता टीम को ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान किए तथा खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की।
प्रतियोगिता के बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में विजेता छिंदवाड़ा ने उपविजेता मंडला को कड़े मुकाबले में हराकर खिताब अपने नाम किया,वही बालिका वर्ग फाइनल मुकाबले में धार ने बैतूल को हराकर खिताब जीता, मुकाबला बेहद रोमांचक रहा और दर्शकों ने खिलाड़ियों का भरपूर उत्साहवर्धन किया।
संस्था प्राचार्य मोहन सलामे ने अपने संबोधन में कहा, "इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं को न सिर्फ खेलों में आगे बढ़ने का अवसर देती हैं, बल्कि उनमें अनुशासन और टीम भावना भी विकसित करती हैं।"
आयोजन समिति और सभी सहयोगियों ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। खिलाड़ियों और दर्शकों ने भी आयोजन को यादगार बना दिया।
इस दौरान मुख्य रूप से संस्था प्राचार्य मोहन सलामे,वीरेंद्र कुमार सोनी,लीलाधर साहू,सुनील देशमुख,नरेंद्र ठाकुर,गीता पहाड़े,विवेक कुमार,निखिल पाल,कुमारी वर्षा समेत शिक्षक गण छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
Tags
विविध समाचार
