WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

पोषण सप्ताह के अंतर्गत बिछुआ महाविद्यालय में महिला स्वास्थ्य जागरूकता पर व्याख्यान

पोषण सप्ताह के अंतर्गत बिछुआ महाविद्यालय में महिला स्वास्थ्य जागरूकता पर व्याख्यान

केएमबी ब्यूरो श्रावण कामड़े
बिछुआ।शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में पोषण सप्ताह के अवसर पर स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय स्वास्थ्य शिक्षा व्याख्यान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दिनांक 8 सितम्बर 2025 को प्रातः11 बजे से टेगौर हॉल में प्राचार्य महोदय डॉ.आर.पी.यादव के निर्देशन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ.नसरीन अंजुम खान,सहायक प्राध्यापक, रसायनशास्त्र विभाग,ने महिला स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को जागरूक किया। उन्होंने पोषण,मानसिक स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं नियमित स्वास्थ्य जांच की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की।कार्यक्रम का संचालन डॉ.फरहत मंसूरी द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया और श्री अजीत गौतम ने आभार प्रदर्शन कर सभी प्रतिभागियों एवं आयोजकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर डॉ.ज्योति राजौरिया,श्री सूर्यकान्त शुक्ला सहित समस्त महाविद्यालय परिवार की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में लगभग 89 विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई, जिससे आयोजन को विशेष सफलता प्राप्त हुई।
और नया पुराने

Ads


 

Ads

نموذج الاتصال