WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

नवरात्रि की आहट : दुर्गा प्रतिमाओं व पंडालों की तैयारियां तेज, प्रतिमा को अंतिम रूप देते मूर्तिकार

नवरात्रि की आहट : दुर्गा प्रतिमाओं व पंडालों की तैयारियां तेज, प्रतिमा को अंतिम रूप देते मूर्तिकार
केएमबी ब्यूरो श्रावण कामड़े
बिछुआ/क्षेत्र। नवरात्रि पर्व नजदीक आते ही तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। मूर्तिकार सुरेश कटारे मां दुर्गा की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष महंगाई ने प्रतिमा निर्माण की लागत बढ़ा दी है।

सुरेश कटारे ने कहा – “इस बार मिट्टी, रंग, कपड़ा, सजावटी सामान और मजदूरी सब महंगे हो गए हैं। पिछले साल की तुलना में लागत लगभग दोगुनी हो चुकी है, जिससे हमें भी प्रतिमाओं के दाम बढ़ाने पड़ रहे हैं।”

इधर नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धालुओं द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर पंडालों की सजावट व तैयारी शुरू कर दी गई है। जगह-जगह समितियां आकर्षक झांकियां, विद्युत सज्जा और धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा बना रही हैं।


-
और नया पुराने

Ads


 

Ads

نموذج الاتصال