WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

“मानसिक स्वास्थ्य अभिशाप नहीं, उपचार से संभव है सामान्य जीवन”

“मानसिक स्वास्थ्य अभिशाप नहीं, उपचार से संभव है सामान्य जीवन”

 केएमबी ब्यूरो श्रावण कामड़े

बिछुआ। ग्रामीण आदिवासी समाज विकास संस्थान द्वारा संचालित सामुदायिक मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को नगर के बाजार चौक में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता स्टॉल लगाया गया। इस अवसर पर संस्था कार्यकर्ता श्रावण हटवार, कमलेश चौरिया, वीरेंद्र पवार और दुर्गेश सोनी ने विद्यार्थियों और नागरिकों को पोस्टरों एवं परामर्श के माध्यम से मानसिक रोगों के प्रकार, उनके निदान और उपचार की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान केवल मनोचिकित्सक के परामर्श और उचित उपचार से संभव है तथा सही इलाज से रोगी सामान्य जीवन जी सकता है।

कार्यक्रम में यह संदेश दिया गया कि मानसिक बीमारी कोई अभिशाप नहीं, बल्कि एक उपचार योग्य चिकित्सा स्थिति है। उपस्थित नागरिकों को जानकारी दी गई कि जिला अस्पताल छिंदवाड़ा में स्थित ‘मन कक्ष’ में मनोचिकित्सक द्वारा मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का परामर्श और उपचार उपलब्ध है।

जागरूकता स्टॉल का विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी अवलोकन किया और मानसिक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की।

संस्था निदेशक विजय धवले ने कहा कि बिछुआ विकासखंड में इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी भ्रांतियों और कलंक को दूर करने, लोगों को शिक्षित करने और समय पर उपचार की दिशा में मार्गदर्शन देने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
और नया पुराने

Ads


 

Ads

نموذج الاتصال