WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

जनपद में लगातार लावारिस शव के मिलने का सिलसिला जारी, नहर के पटरी पर मिला शव

जनपद में लगातार लावारिस शव के मिलने का सिलसिला जारी, नहर के पटरी पर मिला शव

केएमबी ब्यूरोसुल्तानपुर। जनपद में लगातार लावारिस शव के मिलने का सिलसिला जारी है। आज फिर एक नवयुवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। धम्मौर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत जैतापुर नहर के बगल से उधनपुर जाने वाली माइनर की पटरी पर एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ, जिसके कान के बगल किसी यंत्र से वार किया गया है। जिससे काफी खून बह रहा है। ग्राम प्रधान सिंटू सिंह द्वारा बताया गया कि लगभग 12:00 बजे जब गांव के लोग उधर गए तो उस लाश को देखकर सोर मचाने लगे, जानकारी पर ग्राम प्रधान पहुंचकर पुलिस को सूचना दिए, मौके पर धम्मौर पुलिस पहुंच चुकी है, उक्त घटना को देखकर काफी भीड़ जमा हो गई, युवक को गंभीर चोटें आई हुई है, उसके कान के बगल से खून बह रहा है, पुलिस लाश को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा करते हुए अन्य विधि कार्रवाई में जुटी हुई है। प्रकरण के सबंध में धम्मौर थानाा प्रभारी अंजू मिश्रा ने बताया कि अज्ञात लावारिस लाश की पहचान नहीं हो पाई है, पुलिस द्वारा कब्जे में लेते हुए जांच पड़ताल व अन्य विधि कार्रवाई की जा रही है।
और नया पुराने

Ads


 

Ads

نموذج الاتصال