WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

राम मंदिर आंदोलन के संत एवं प्रतापगढ़ के पूर्व सांसद डॉक्टर रामविलास वेदांती का निधन

राम मंदिर आंदोलन के संत एवं प्रतापगढ़ के पूर्व सांसद डॉक्टर रामविलास वेदांती का निधन

केएमबी कुंदन पटेल

प्रतापगढ़। राम मंदिर आंदोलन के संत और प्रतापगढ़ के पूर्व सांसद डॉ. रामविलास दास वेदांती का सोमवार को निधन हो गया। मध्यप्रदेश के रीवा में दोपहर 12.20 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। वे 67 साल के थे। वेदांती की रीवा में रामकथा चल रही थी। इस दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई।
दो दिन से उनका इलाज रीवा के एक हॉस्पिटल में चल रहा था। सोमवार सुबह तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। उन्हें एयरलिफ्ट करके भोपाल एम्स ले जाने की तैयारी थी। एयर एम्बुलेंस पहुंच भी गई, लेकिन कोहरे की वजह से लैंड नहीं कर सकी। डॉ. वेदांती का जन्म रीवा के गुढ़वा गांव में 7 अक्टूबर 1958 को हुआ था। जब वह 12 साल के थे, तब अयोध्या आ गए थे। उनका पूरा जीवन यहीं पर बीता। यूपी के प्रतापगढ़ और जौनपुर की मछलीशहर सीट से वह दो बार भाजपा के सांसद भी रहे। पार्थिव शरीर अयोध्या लाया जा रहा, कल 8 बजे अंतिम संस्कार डॉ. रामविलास दास वेदांती के उत्तराधिकारी महंत राघवेश दास वेदांती ने बताया- महाराजजी का पार्थिव शरीर आज अयोध्या लाया जा रहा है। महाराज जी की अंतिम यात्रा का जुलूस हिंदू धाम से मंगलवार सुबह निकलेगा और राम मंदिर तक जाएगा। सरयू तट पर सुबह 8:00 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
और नया पुराने

Ads

Ads

نموذج الاتصال