WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

अमेठी के साहिल सुलतानपुरी को मिला ग्लोबल अवार्ड, बेंगलुरु के अंतरराष्ट्रीय मंच पर हुए सम्मानित

अमेठी के साहिल सुलतानपुरी को मिला ग्लोबल अवार्ड, बेंगलुरु के अंतरराष्ट्रीय मंच पर हुए सम्मानित

केएमबी खुर्शीद अहमद
अमेठी। जनपद के प्रसिद्ध गीतकार एवं साहित्यकार साहिल सुलतानपुरी को उनके उत्कृष्ट साहित्यिक योगदान के लिए “ग्लोबल अवार्ड फॉर एक्सीलेंस” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान बेंगलुरु के एक प्रतिष्ठित होटल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया, जिसमें देश-विदेश से साहित्य, सिनेमा, कला, संस्कृति और खेल जगत की जानी-मानी हस्तियां उपस्थित रहीं।कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि साहिल सुलतानपुरी को यह सम्मान साहित्य और गीत लेखन के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान, रचनात्मक उत्कृष्टता और निरंतर उपलब्धियों को देखते हुए दिया गया है। उनके गीतों और साहित्यिक रचनाओं में सामाजिक सरोकार, मानवीय संवेदनाएं और सांस्कृतिक मूल्यों की स्पष्ट झलक देखने को मिलती है, जो पाठकों और श्रोताओं के बीच उन्हें विशिष्ट पहचान दिलाती है।इस अंतरराष्ट्रीय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री से सम्मानित पूर्व क्रिकेटर सैयद किरमानी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लेखिका यास्मीन सेठ, मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. साई कौसुम दासगुप्ता, सेवानिवृत्त डीजीपी अरविंद मोहन प्रसाद, अभिनेत्री आनंद राजा (इन्फ्लुएंसर), संगीतकार सुनील कौशिक और कोमल देवी सहित कई प्रतिष्ठित हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सम्मान ग्रहण करने के बाद साहित्य सुलतानपुरी ने कहा कि यह पुरस्कार केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं है, बल्कि उनके गृह जनपद अमेठी के लिए भी गर्व की बात है। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने परिवार, शुभचिंतकों और पाठकों को देते हुए कहा कि उनके निरंतर सहयोग और प्रेरणा से ही उनका साहित्यिक सफर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में वे और भी सार्थक व सशक्त रचनाओं के माध्यम से समाज से संवाद करते रहेंगे।साहित्य सुलतानपुरी की इस उपलब्धि पर अमेठी जनपद में साहित्य प्रेमियों और शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है।
और नया पुराने

Ads

Ads

نموذج الاتصال