WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

जिले में 77वां गणतंन्त्र दिवस हर्षोंल्लास के साथ मनाया गया, स्कूली बच्चों ने प्रस्तुत किया रंगारंग कार्यक्रम

जिले में 77वां गणतंन्त्र दिवस हर्षोंल्लास के साथ मनाया गया, स्कूली बच्चों ने प्रस्तुत किया रंगारंग कार्यक्रम

केएमबी ब्यूरो

सुलतानपुर 27 जनवरी। जिले में 77वां गणतंन्त्र दिवस राष्ट्रीय पर्व गत वर्ष की भांति गरिमापूर्ण ढ़ंग से, हर्षोंल्लास एवं सादगी के साथ मनाया गया, जिसमें ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, संविधान में उल्लिखित संकल्प, महापुरूषों/महान विभूतियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण, स्कूली बच्चों की प्रभात फेरी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल कूद, वाद विवाद, पुलिस लाइन में परेड सहित अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी कुमार हर्ष द्वारा पुलिस लाइन में ध्वजारोहण, सलामी के पश्चात पुलिस परेड निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर पुलिस लाइन में आयोजित स्कूली बच्चों का भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण रहा।
 जिलाधिकारी द्वारा प्रातः 8ः15 बजे स्वतंत्रता सेनानी डॉ0 राम मनोहर लोहिया, स्वतंत्रता सेनानी चन्द्र शेखर आजाद के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात जिलाधिकारी महोदय द्वारा कलेक्ट्रेट परिवार के साथ परिसर में ध्वजारोहण कर संविधान संकल्प व राष्ट्रगान का पाठ किया गया। तीन रंगों के वैलून हवा छोड़े गये तथा जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गयी। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी व संविधान निर्माता डॉ0 भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलन किया गया। इसी प्रकार अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) गौरव शुक्ला, मुख्य राजस्व अधिकारी बाबू राम सहित उपस्थित अन्य अधिकारियों द्वारा पुष्पार्जन किया गया। इस अवसर पर समस्त कलेक्ट्रेट परिवार व समाज सेवी उपस्थित रहे।
 मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह द्वारा विकास भवन परिसर में समस्त विकास भवन के अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ ध्वजारोहण, माल्यार्पण किया गया तथा प्रेरणा सभागार में सभी अधिकारियों के साथ विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसी प्रकार जनपद के समस्त कार्यालयों में कार्यालयाध्यक्षों द्वारा ध्वजारोहण कर गणतन्त्र दिवस मनाया गया।  
  जिलाधिकारी द्वारा पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउण्ड में सलामी तथा पुलिस परेड का निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह द्वारा परेड ग्राउण्ड में उपस्थित अधिकारियों/आम जनमानस को संविधान के प्रस्तावना का संकल्प दिलाया गया। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से तीन रंगों के वैलून हवा में छोड़े गये। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया।
  जिलाधिकारी द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने सम्बोधन में छात्र/छात्राओं, समस्त जनपद वासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी,उन्होंने कहा कि हम सभी को संविधान में उल्लिखित उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए उसके नैतिक मूल्यों व आदर्शों पर चलकर अपने राष्ट्र और जिले का विकास करना चाहिए।उन्होंने स्वतंत्रता संघर्ष के स्मरणों को याद करते हुए स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्षों को याद किया। गणतंन्त्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में नगर के विभिन्न विद्यालयों के छात्रा/छात्राओं द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश भक्ति गीत, रंगारंग कार्यक्रम, लघु नाट्य का मंचन, भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगो को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने समय-समय पर सभी का उत्साहवर्धन करते रहे।
और नया पुराने

Ads

Ads

نموذج الاتصال