सिंचाई विभाग में डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ की नई कार्यकारिणी गठित
अमेठी। इलेक्ट्रिकल एंड मैकेनिकल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ, सिंचाई विभाग जनपद अमेठी की कार्यकारिणी का चुनाव अधिवेशन के दौरान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य इंजी. महेंद्र राम (प्रोन्नत उपाध्यक्ष) विशेष रूप से उपस्थित रहे। अधिवेशन में इंजी. बृजेश मौर्य, इंजी. राजेश सरोज, इंजी. शैलेन्द्र श्रीवास्तव, इंजी. प्रवीण कुमार सहित संघ के अन्य सदस्य मौजूद रहे। सभी पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से निर्विरोध किया गया, जिससे संघ में एकता और विश्वास का संदेश गया। चुनाव में इंजी. महेश विश्वकर्मा को जनपद अध्यक्ष, इंजी. अरविन्द कुमार मौर्य को जनपद सचिव, इंजी. श्रीमती पूनम शुक्ला को वित्त सचिव, इंजी. महेश कुमार सरोज को संगठन सचिव तथा इंजी. रामचंद्र को संप्रेक्षक चुना गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संघ के हितों की रक्षा, कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान एवं विभागीय विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। अधिवेशन का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।
Tags
चुनाव समाचार