121 दारोगा प्रमोशन पाकर बना गए इंस्पेक्टर, 384 हेड कांस्टेबल बन गए दरोगा
केएमबी ब्यूरोलखनऊ। डीजीपी मुख्यालय ने नागरिक पुलिस के 121 उप निरीक्षकों को निरीक्षक के पद पर प्रोन्नत कर दिया है। वहीं 384 मुख्य आरक्षियों को उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा ज्येष्ठता के आधार पर वर्ष 2025 की रिक्तियों के सापेक्ष पदोन्नति के लिए उपयुक्त पाए गए कर्मियों के नाम डीजीपी मुख्यालय को मुहैया कराए गए थे, जिसके बाद डीआईजी स्थापना अखिलेश कुमार चौरसिया ने पदोन्नति का आदेश जारी कर दिया है।
Tags
विविध समाचार
