यूजीसी के विरोध में 8 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल प्रदर्शन
लखनऊ। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वाधान में एवं संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर अनूप कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में दिंनाक 24 फ़रवरी 2026 को एन सी सी, विकास नगर लखनऊ उत्तर प्रदेश कार्यालय पर यूजीसी क़ानून को लेकर प्रेसवार्ता एंव एक महत्वपूर्ण बैठक की गई, जिसमें सभी की सहमति से 8 मार्च 2026 को राम लीला मैदान दिल्ली में विशाल विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। उक्त प्रदर्शन में सभी संगठनों के संस्थापक और अध्यक्ष भी शामिल रहेंगे। संगठन के अध्यक्ष ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि यूजीसी जैसे काले क़ानून हमारे देश की एकता व अखंडता को तोड़ सकती है इसलिए इस कानून का राष्ट्रीय स्तर पर विरोध करना अनिवार्य है ताकि भारत देश की एकता बनी रहे। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव पूर्व आईआरएस भारत सरकार ने कहा कि सवर्ण समाज को समाज के पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे किसी भी कार्यक्रम से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन वोट बैंक की राजनीति में अंधा होकर सरकार यदि सवर्ण समाज के शोषण का कानूनी रास्ता बना दे, तो सवर्ण समाज चुप नहीं बैठेगा। डॉ. श्रीवास्तव ने याद दिलाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मात्र दो सीटों वाली पार्टी से विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाने में सवर्ण समाज- चाहे क्षत्रिय हों, ब्राह्मण हों, बनिया हों या कायस्थ इनका अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान रहा है। सवर्ण समाज की सहजता और राष्ट्रप्रेम को उनकी कमजोरी समझने की भूल सरकार को कभी नहीं करनी चाहिए। डॉ. अनूप कुमार श्रीवास्तव ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भाजपा अपनी इस भूल को सुधारते हुए इस विवादास्पद बिल को वापस (रोलबैक) ले लेती है, तो सवर्ण समाज इस गलती को भुला सकता है। अन्यथा, आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों तथा उसके बाद होने वाले सभी चुनावों में भाजपा को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है, क्योंकि अंततः जनता ही किसी भी राजनीतिक दल के भाग्य का निर्धारण करती है और भाजपा इस सत्य को अच्छी तरह समझती है। अंत में, श्रीवास्तव ने कायस्थ समाज के साथ-साथ समस्त सवर्ण समाज के लोगों से अपील की है कि वे 8 मार्च 2026 को दिल्ली के रामलीला मैदान में अपराह्न 12:00 बजे आयोजित होने वाले यूजीसी रोल बैक महासम्मेलन में भारी संख्या में पहुंचें और इस अन्यायपूर्ण विनियम के विरुद्ध अपनी एकजुट आवाज बुलंद करें। उक्त में राष्ट्रीय सचिव व भारतीय एकता युवा मोर्चा संस्थापक दीपक लाल श्रीवास्तव, अंतरराष्ट्रीय सनातन परिषद संस्थापक एवं अखिल भारतीय कायस्थ महा सभा प्रदेश अध्यक्ष मयंक श्रीवास्तव, आनंद प्रकाश, दीवाकर खरे, अजय दीप, मिथिलेश श्रीवास्तव, अरुण श्रीवास्तव एवं समस्त पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
Post a Comment