⚡ ब्रेकिंग News

पुलिस अधीक्षक द्वारा उत्कृष्ट कार्य हेतु पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान

पुलिस अधीक्षक द्वारा उत्कृष्ट कार्य हेतु पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान

केएमबी वीरेंद्र पाण्डेय
देवरिया। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन द्वारा थाना खुखुन्दू में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस क्रम में थानाध्यक्ष खुखुन्दू दिनेश कुमार मिश्र को विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करने एवं कराने हेतु विशेष रूप से प्रशंसित किया गया। उनके द्वारा लंबित प्रकरणों का प्रभावी अनुश्रवण करते हुए निष्पक्ष एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की गई, जिससे आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास सुदृढ़ हुआ है।
इसके अतिरिक्त आरक्षी ना0पु0 वेद प्रकाश यादव थाना खुखुन्दू को आई.जी.आर.एस. से संबंधित प्राप्त संदर्भों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करने हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। उनके प्रयासों से जनशिकायतों के समाधान में पारदर्शिता एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित हुई है, जिसके फलस्वरूप माह जनवरी 2026 में आई.जी.आर.एस. संदर्भों के निस्तारण में प्रदेश में जनपद देवरिया को प्रथम रैंक प्राप्त हुआ है। साथ ही महिला आरक्षी ना0पु0 दीक्षा शुक्ला थाना खुखुन्दू को मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत महिला उत्थान के क्षेत्र में कड़ी मेहनत, अथक परिश्रम, लगन एवं निष्ठा से कार्य करने पर सम्मानित किया गया। उनके योगदान से महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण संबंधी कार्यक्रमों को प्रभावी गति मिली है।
 पुलिस अधीक्षक ने सभी सम्मानित अधिकारियों व कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए अन्य पुलिसकर्मियों को भी कर्तव्यनिष्ठा, पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...