⚡ ब्रेकिंग News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 80 जोड़ों का विवाह संपन्न

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 80 जोड़ों का विवाह संपन्न

केएमबी वीरेंद्र पाण्डेय
देवरिया। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जनपद देवरिया में मंगलवार को खंड विकास अधिकारी रुद्रपुर के कार्यालय परिसर में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कुल 80 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया, जिसमें 76 हिंदू जोड़ों का विधिवत विवाह तथा 4 मुस्लिम जोड़ों का निकाह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जयप्रकाश निषाद (विधायक, रुद्रपुर) उपस्थित रहे। उनके साथ उपायुक्त मनरेगा देवरिया, उपजिलाधिकारी रुद्रपुर, ब्लॉक प्रमुख रुद्रपुर, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी देवरिया, जिला समाज कल्याण अधिकारी तथा खंड विकास अधिकारी रुद्रपुर रामसुधारे पासवान सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
 इसके अलावा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि जय बहादुर गौतम, कौशल किशोर सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता राजकुमार गुप्ता, भाजपा जिला मंत्री रमाशंकर निषाद, तहसीलदार रुद्रपुर चन्द्रशेखर वर्मा, सुलह अधिकारी फणिन्द्र नाथ पाण्डेय, भाजपा नेता सुनिल निषाद, मंडल अध्यक्ष ऋषि कुमार सिंह, भूमि विकास चेयरमैन उदयभान सिंह तथा समाजसेवी विजय बहादुर गौतम सहित शहर के कई गणमान्य लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे। समारोह के दौरान विधायक जयप्रकाश निषाद ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की और अपनी ओर से सभी जोड़ों को शॉल भेंट किया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भी नवदम्पतियों को शुभकामनाएं दीं। समाज कल्याण विभाग के अनुसार, योजना के अंतर्गत प्रत्येक जोड़े पर एक लाख रुपये खर्च करने का प्रावधान है। इसमें से 60 हजार रुपये कन्या के बैंक खाते में हस्तांतरित किए जाते हैं, 25 हजार रुपये की उपहार सामग्री दी जाती है तथा 15 हजार रुपये आयोजन पर व्यय किए जाते हैं। समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया है कि अगला सामूहिक विवाह समारोह 26 फरवरी 2026 को राजकीय आईटीआई केंद्रीय विद्यालय परिसर, देवरिया में आयोजित किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...