⚡ ब्रेकिंग News

सीवान में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार का इनामी अपराधी मुठभेड़ में ढेर

सीवान में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार का इनामी अपराधी मुठभेड़ में ढेर

केएमबी मुकुल बरनवाल
सीवान। जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी सोनू यादव को मुठभेड़ में मार गिराया। वह पूर्व एमएलसी मनोज सिंह के भांजे हर्ष कुमार हत्याकांड का मुख्य आरोपी बताया जा रहा था।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही थी। इसी दौरान आरोपी सोनू यादव ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
उल्लेखनीय है कि चार दिन पूर्व बेखौफ बदमाशों ने मनोज सिंह के बहनोई और भांजे पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी, जिसमें भांजे हर्ष कुमार की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि बहनोई गंभीर रूप से घायल होकर पटना में इलाजरत हैं।
मृत अपराधी की पहचान हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सरेया गांव निवासी गरजू यादव के पुत्र सोनू यादव के रूप में हुई है।
इस मामले में पुलिस ने पूर्व में भी कार्रवाई करते हुए दो दिन पहले एक अन्य आरोपी छोटू यादव को मुठभेड़ में मार गिराया था। वहीं, एक अन्य आरोपी सुनील यादव को वाहन सहित गिरफ्तार कर लिया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...