⚡ ब्रेकिंग News

अमेठी में बड़ा हादसा: मूसलाधार बारिश से कच्ची दीवार ढही, मलबे में दबकर महिला की मौत, पति घायल

अमेठी में बड़ा हादसा: मूसलाधार बारिश से कच्ची दीवार ढही, मलबे में दबकर महिला की मौत, पति घायल

केएमबी खुर्शीद अहमद
अमेठी जनपद के जामो थाना क्षेत्र अंतर्गत बलभद्रपुर गांव में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर के पीछे स्थित एक पुरानी कच्ची खंडहरनुमा दीवार अचानक भरभराकर गिर पड़ी। दीवार के मलबे में दबकर 32 वर्षीय महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका पति बाल-बाल बच गया और उसे मामूली चोटें आईं। घटना के बाद से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
भैंस खोलने गए थे पति-पत्नी, तभी हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, बलभद्रपुर निवासी उषा (32 वर्ष) शनिवार सुबह करीब 7 से 8 बजे के बीच अपने पति रामकुमार पासी के साथ घर के पीछे बंधी भैंस को खोलने गई थीं। इसी दौरान पास में बनी एक पुरानी और जर्जर कच्ची दीवार अचानक उनके ऊपर आ गिरी।
टन भर मलबे के नीचे दबने से उषा गंभीर रूप से घायल हो गईं, वहीं पास खड़े रामकुमार को भी चोटें आईं।
अस्पताल पहुँचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
हादसे के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने आनन-फानन में भारी मशक्कत कर मलबे को हटाया और उषा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) जामो पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शुरू की विधिक कार्रवाई
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सीएचसी जामो से डेथ मेमो प्राप्त कर शव का पंचनामा (पंचायतनामा) भरकर आगे की विधिक कार्रवाई और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
लगातार हो रही बारिश और जर्जर कच्चे मकानों के ढहने से हो रहे हादसों ने एक बार फिर ग्रामीण अंचलों में सुरक्षा और आवास योजनाओं की जमीनी हकीकत पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...