⚡ ब्रेकिंग News

कुएं में मिला युवक का शव, ससुराल से लौटने के बाद उठाया यह खौफनाक कदम

कुएं में मिला युवक का शव, ससुराल से लौटने के बाद उठाया यह खौफनाक कदम

केएमबी खुर्शीद अहमद
अमेठी। थाना शिवरतनगंज क्षेत्र के महिया सिंदुरिया स्थित माठा गांव में एक युवक का शव कुएं में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान करीब 25 वर्षीय सोनू पुत्र उमाशंकर गोसाईं के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।
क्या है पूरा मामला
परिजनों के अनुसार, सोनू सुबह करीब 5 बजे अपने बिस्तर पर नहीं मिला। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो घरवालों को अनहोनी की आशंका हुई। इसी बीच घर के पास स्थित कुएं के पास सोनू की चप्पल दिखाई दी।
शक के आधार पर परिजनों ने कुएं में कांटा डालकर तलाश की, तो उसमें सोनू का शव मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और 112 सहित स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद 112 की टीम मौके पर पहुंची।
ससुराल से लौटा था अकेले
परिजनों का कहना है कि सोनू अपनी पत्नी को लेने ससुराल गया था, लेकिन शाम को वह बिना पत्नी के ही अकेले घर लौट आया था। इसके बाद किन परिस्थितियों में उसने यह कदम उठाया, इस बारे में परिवार को कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है।
पुलिस की कार्रवाई
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची 112 और थाना पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया तथा पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...