पत्नी की विदाई न होने से नाराज युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, पुलिस ने सुरक्षित उतारा
अमेठी जनपद के मुंशीगंज में पत्नी की विदाई कराने ससुराल पहुंचे जायस निवासी चांद ने विवाद के बाद रविवार देर शाम मुंशीगंज चौराहे के पास मोबाइल टावर पर चढ़कर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी समझाने-बुझाने के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया।
बताया जाता है कि पत्नी पिछले छह महीने से मायके में रह रही थी। रविवार को चांद उसे विदा कराने पहुंचा था, लेकिन पत्नी ने साथ जाने से मना कर दिया। इससे नाराज होकर वह टावर पर चढ़ गया। सीओ अखिलेश वर्मा ने बताया कि युवक को सुरक्षित उतार लिया गया है और पारिवारिक विवाद सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।
Post a Comment