भैंसा गाड़ी चालक को पिस्टल दिखाकर धमकाने वाले चार युवक गिरफ्तार, थार गाड़ी सीज
हापुड़। थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में दबंगई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। वायरल वीडियो में थार गाड़ी में सवार युवक भैंसा गाड़ी चालक को पिस्टल दिखाकर धमकाते नजर आ रहे हैं। आरोप है कि थार सवार युवकों में से एक ने पिस्टल निकालकर भैंसा गाड़ी चालक को तेज गति से गाड़ी दौड़ाने के लिए धमकाया और फायर करने की भी धमकी दी।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने का तत्काल संज्ञान लेते हुए गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थार गाड़ी में सवार चारों युवकों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई थार गाड़ी को भी चिन्हित कर सीज कर दिया है। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
इस संबंध में एसपी हापुड़ मधुबन कुमार सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
Post a Comment