बाबा जनवारीनाथ धाम के सामने दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत: एक की मौत, दूसरा गंभीर, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम
सुल्तानपुर। लम्भुआ क्षेत्र में बाबा जनवारीनाथ धाम के मुख्य द्वार के सामने दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में रघुनाथपुर निवासी दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक लम्भुआ बाजार से अपने घर रघुनाथपुर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में भीषण सड़क हादसा हो गया। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को निजी साधनों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लम्भुआ पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने गौरव यादव (15 वर्ष) पुत्र भोला यादव को मृत घोषित कर दिया, जबकि सचिन कुमार यादव (21 वर्ष) पुत्र कन्हैयालाल यादव की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि मृतक गौरव अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस शव का पंचनामा भरने सहित अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी है।
एक सड़क हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। ईश्वर शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें।
Post a Comment