दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, दो युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल, परिजनों में मचा कोहराम
अमेठी। थाना क्षेत्र शिवरतनगंज के अंतर्गत अहोरवा भवानी क्षेत्र में मंगलवार रात लगभग 10 बजे दो मोटरसाइकिलों के बीच हुई आमने सामने की टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई ।
जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया । घायल युवक का उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा है ।
स्थानीय लोगों के अनुसार, यह घटना रात में अहोरवा भवानी कस्बा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने हुई। बताया जा रहा है कि अहोरवा भवानी की ओर से आ रही मोटरसाइकिल राइडर और इन्हौना की ओर से आ रही हीरो पैशन प्लस बाइक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
हादसे में बाइक चला रहे यशराज ( 18 वर्ष) पुत्र राजकुमार मौर्या, निवासी अकबरपुर फर्सी, थाना शिवरतनगंज तथा पीछे बैठे रमाशंकर (28 वर्ष) पुत्र सहदेव मौर्या, निवासी ग्राम गोधना मजरे दान्दूपुर, थाना शिवरतनगंज तथा नागेश (20 वर्ष) पुत्र मेवालाल निवासी ग्राम शहादत गंज मजरे डांगी बरवलिया थाना इन्हौना गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंहपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने नागेश (उम्र 20 वर्ष) पुत्र मेलालाल, तथा यशराज को मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों की माने तो घायल युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था।
Post a Comment