⚡ ब्रेकिंग News

स्कूटी अनियंत्रित होकर पलटी, दो छात्राएं घायल; एसपी ने रुकवाया काफिला, पहुंचाया अस्पताल

स्कूटी अनियंत्रित होकर पलटी, दो छात्राएं घायल; एसपी ने रुकवाया काफिला, पहुंचाया अस्पताल

 केएमबी अरुण बेनीवाल
हापुड़। दिल्ली रोड स्थित सबली कट के पास एक स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में स्कूटी सवार दो छात्राएं घायल हो गईं। इसी दौरान पुलिस कार्यालय जा रहे एसपी मधुबन कुमार सिंह की नजर घायल छात्राओं पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल अपना काफिला रुकवा दिया और छात्राओं की मदद के लिए आगे आए।

एसपी ने मौके पर ही छात्राओं को प्राथमिक उपचार दिलवाया। इसके बाद अपने एस्कॉर्ट वाहन से दोनों घायल छात्राओं को अस्पताल भिजवाया, जहां उनका उपचार कराया गया। एसपी के इस मानवीय पहल की लोगों ने सराहना की। हादसा नगर कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली रोड का है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...