⚡ ब्रेकिंग News

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए 28-29 नवंबर को विशेष अभियान, डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए 28-29 नवंबर को विशेष अभियान, डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश

 केएमबी मोहम्मद अफसर
सुलतानपुर। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने के लिए 28 एवं 29 नवंबर को विशेष अभियान दिवस आयोजित किया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी इन्द्रजीत सिंह ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों, शिक्षकों, ग्राम प्रधानों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ वर्चुअल संवाद कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
 डीएम ने बीडीओ, डीपीआरओ, ग्राम प्रधानों, विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, शिक्षकों, नगर निकायों के अधिकारियों एवं पंचायत सचिवों से संवाद कर अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने और अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बूथ लेवल अधिकारियों के माध्यम से निर्धारित मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन कराने एवं अन्य आवश्यक कार्यों के लिए लोगों को जागरूक किया जाए।
 उन्होंने विशेष रूप से 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं, महिलाओं तथा ऐसे पात्र नागरिकों पर ध्यान देने को कहा, जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं हो सका है। डीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से आपसी समन्वय बनाकर अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने की अपील की।
 उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना जरूरी है। इसलिए यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...