धर्म परिवर्तन प्रकरण में सामग्री के साथ 03 अभियुक्त गिरफ्तार
देवरिया। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देश व क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी मनोज कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्रीरामपुर के नेतृत्व में थाना श्रीरामपुर पुलिस द्वारा 27 सितम्बर 2026 को धर्म परिवर्तन कराने के प्रकरण में 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा कब्जे से धर्म परिवर्तन से सम्बन्धित काफी सामान बरामद की गयी।
पूछताछ एवं जांच से पाया गया कि गरीब अशिक्षित महिलाओं को ईसा मसीह के विचारों व चमत्कारों के बारे में बताकर उनके दुःख-कष्ट व अन्य समस्याओं को दूर करने का दावा करते हुए कुछ पैसे आदि का प्रलोभन देकर हिन्दू धर्म से ईसाई धर्म में परिवर्तित कराया जा रहा था। इस सम्बन्ध में थाना श्रीरामपुर पर मु0अ0सं0 164/2026 धारा 3/5(1) उ0प्र0 विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Post a Comment