⚡ ब्रेकिंग News

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंभुआ में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंभुआ में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित 

केएमबी शिव प्रकाश जायसवाल
सुल्तानपुर। जिलाधिकारी इन्द्रजीत सिंह के कुशल निर्देशन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लम्भुआ में सेवा संकल्प अभियान एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम वी0पी0 वर्मा जिला प्रोबेशन अधिकारी तथा डाॅ राघवेन्द्र चिकित्सा अधीक्षक की सहअध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बालिका शिशुओं के परिजनों के साथ कन्या जन्मोत्सव मनाया गया, साथ ही उपहार स्वरूप देकर बालिका शिशुओं के परिजनों को सम्मानित किया गया। वीपी वर्मा जिला प्रोबेशन अधिकारी, द्वारा उपस्थित परिजनों को सम्बोधित करते हुए कहा गया कि कन्या जन्मोत्सव मनाये जाने से समाज में बेटियों के प्रति लोगों की रूढियों एवं मानसिकता में बदलाव आ रहा है। समाज में बेटियों के महत्व का बढाने के लिए पुरूषों व महिलाओं सभी को संगठित रूप से मिल कर चलना होगा, जिससे समाज की धारणा व सोच बदलेगी, उन्हें शिक्षा कौशल विकास के साथ- साथ सुरक्षा प्रदान की जायेगी तभी वह देश के विकास में योगदान कर सकेगी। बालिकाओं को दैनिक जीवन में जीवन रक्षक, संसाधनो, सूचना एवं सामाजिक नेटवर्क तक पहुचने में मुश्किलों का सामना न करना पड़े, हमें बालिकाओं को एक ऐसा प्लेटफार्म देना होगा, जहां पर वे अपनी चुनौतियों को साझा कर सकें। महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं जैसे-मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, वन स्टाप सेन्टर, चाइल्ड हेल्प लाइन आदि के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया
 चिकित्सा अधीक्षक, द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढाओ शब्द की सार्थकता पर विस्तृत चर्चा की गयी कि जन्मी बालिका शिशु कितनी भाग्यवान है। समाज में बेटी और बेटे के प्रति भेद-भाव में कमी आयी है। समाज में कन्या भू्रण हत्या जैसी-कुप्रथाओं को समाप्त करने हेतु प्रत्येक व्यक्ति का सहयोग की अपील है।
 रेखा गुप्ता जिला मिशन समन्वयक द्वारा यह कहा गया कि भारत सरकार द्वारा संचालित बेटी बचाओ बेटी पढाओ एक महत्वपूर्ण योजना है, इस योजना के माध्यम से समाज में फैली कुरीतियो को दूर किया जा रहा है। जन्मी बालिका शिशु आने वाले कल की भविष्य है, इस लिए उन्हें भी उतना ही अधिकार मिलना चाहिए जितना कि बेटों को, माता- पिता की सकारात्मक सोच ही समाज में बदलाव ला सकती है। कार्यक्रम में नीलम वर्मा प्रबंधक, राजकीय विषेशज्ञ दत्तक ग्रहण इकाई, सरोज यादव जेण्डर स्पेशलिस्ट तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अन्य स्टाफ व बालिका शिशुओं के परिजन एवं जनमानस उपस्थित रहें।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...