⚡ ब्रेकिंग News

कंबल-आटा और कपड़ों की आड़ में शराब की बड़ी खेप बरामद, पार्सल कंटेनर से 200 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, 96 हजार बोतलें जब्त, चालक गिरफ्तार

कंबल-आटा और कपड़ों की आड़ में शराब की बड़ी खेप बरामद, पार्सल कंटेनर से 200 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, 96 हजार बोतलें जब्त, चालक गिरफ्तार

केएमबी मुकुल बरनवाल
गुठनी। शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुठनी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पार्सल कंटेनर से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस के अनुसार कंटेनर से 200 पेटी शराब की 96 हजार बोतलें बरामद हुई हैं। सभी बोतलें 180 एमएल की बताई गई हैं। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 13 लाख 44 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने कंटेनर चालक को गिरफ्तार कर वाहन को जब्त कर लिया है। मामले की जानकारी मैरवा एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी। उन्होंने बताया कि गुठनी थाना पुलिस की टीम थानाध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में क्षेत्र में गश्ती कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम की नजर यूपी 78 सीएन 7575 नंबर के पार्सल कंटेनर पर पड़ी। वाहन की गतिविधि संदिग्ध लगने पर पुलिस ने उसे रोककर जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार कंटेनर की तलाशी लेने पर ऊपर की तरफ कंबल, आटा और कपड़े रखे हुए थे। सामान को इस तरह व्यवस्थित किया गया था कि पहली नजर में कंटेनर में सामान्य घरेलू अथवा पार्सल सामग्री ही दिखाई दे। पुलिस को संदेह होने पर टीम ने ऊपर रखे सामान को हटाकर कंटेनर के अंदर गहन तलाशी ली। तलाशी के दौरान सामान के नीचे शराब की बड़ी खेप छिपाकर रखे जाने का खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस ने कंटेनर से शराब की पेटियों को बाहर निकलवाया। पुलिस के अनुसार कुल 200 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसमें 180 एमएल की 96,000 बोतलें शामिल हैं।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कंटेनर चालक वीरेंद्र राय, निवासी बसंतपुर, जिला छपरा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने शराब के साथ कंटेनर को भी जब्त कर लिया है। चालक से पूछताछ कर शराब की खेप से जुड़े लोगों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। इसके साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि शराब की खेप की सप्लाई में चालक की भूमिका क्या थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...