⚡ ब्रेकिंग News

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में आखिर 16 घंटे के लंबे संघर्ष के बाद वायु सेना के हेलीकॉप्टर से बच्चों को किया गया रेस्क्यू

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में आखिर 16 घंटे के लंबे संघर्ष के बाद वायु सेना के हेलीकॉप्टर से बच्चों को किया गया रेस्क्यू
 
केएमबी संवाददाता
उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में एक जर्जर पानी की टंकी पर चढ़ना पांच किशोरों के लिए मुसीबत का सबब बन गया। शनिवार को टंकी की सीढ़ी टूटने से नीचे गिरकर एक 10 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि टंकी के ऊपर फंसे दो बच्चों को करीब 16 घंटे बाद भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर की मदद से सुरक्षित नीचे उतारा गया।
पुलिस के मुताबिक, यह घटना सिद्धार्थनगर शहर की कांशीराम कॉलोनी में हुई। यहां रहने वाले पांच लड़के शनिवार को पास में ही स्थित करीब 30 साल पुरानी और जर्जर हो चुकी पानी की टंकी पर चढ़ गए थे। सभी बच्चे टंकी पर चढ़ने के बाद कुछ देर वहां रुके और फिर जब नीचे उतरने लगे, तभी अचानक टंकी की सीढ़ी भरभरा कर ढह गई। सीढ़ी टूटते ही गोलू (12), सनी (14) और सिद्धार्थ (10) सीधे नीचे गिर पड़े. वहीं, पवन (14) और शाबान (12) सीढ़ी टूट जाने की वजह से टंकी के ऊपर ही फंस गए।
शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और नीचे गिरे तीनों बच्चों को गंभीर हालत में तुरंत मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया. वहां डॉक्टरों ने सिद्धार्थ (10) को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गोलू और सनी की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें गोरखपुर के बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। इधर, टंकी के ऊपर फंसे पवन और शाबान को नीचे उतारने के लिए प्रशासन ने रात में ही प्रयास शुरू कर दिए। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी. एन. ने बताया कि पहले टंकी तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक रास्ता बनाने की कोशिश की जा रही थी, लेकिन रात करीब तीन बजे तेज बारिश शुरू हो गई, जिससे यह काम रुक गया और हालात और जोखिम भरे हो गए।
इस स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री कार्यालय और राहत एवं आपदा विभाग से फोन पर संपर्क किया। इसके बाद गोरखपुर से भारतीय वायु सेना का हेलीकॉप्टर मंगाने का निर्णय लिया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि पूरे प्लानिंग चरण के दौरान राज्य प्रशासन और वायु सेना के अधिकारियों के बीच लगातार संपर्क बना रहा। रविवार सुबह करीब 5 बजकर 20 मिनट पर वायु सेना का हेलीकॉप्टर घटनास्थल पर पहुंचा। कड़े सुरक्षा इंतजामों और कड़ी मशक्कत के बाद हेलीकॉप्टर की मदद से पवन (14) और शाबान (12) को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। रेस्क्यू के बाद हेलीकॉप्टर दोनों बच्चों को सीधे गोरखपुर ले गया। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि दोनों बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं।


Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...