⚡ ब्रेकिंग News

सुरक्षित बैंकिंग एवं अपराध नियंत्रण हेतु पुलिस द्वारा व्यापक 'बैंक चेकिंग' अभियान

सुरक्षित बैंकिंग एवं अपराध नियंत्रण हेतु पुलिस द्वारा व्यापक 'बैंक चेकिंग' अभियान

केएमबी संवाददाता
सुल्तानपुर। पुलिस अधीक्षक चारू निगम के कुशल निर्देशन में आज जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित विभिन्न बैंक शाखाओं एवं उनके आस-पास के क्षेत्रों में सघन 'बैंक चेकिंग अभियान' चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बैंक उपभोक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा टप्पेबाजी, जेबकतरी व लूट जैसी घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाना है।
 बैंक परिसर के अंदर व बाहर बिना कारण खड़े व्यक्तियों तथा संदिग्ध वाहनों की सघन तलाशी ली एवं उनसे पूछताछ की गई। सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु बैंकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की जाँच की एवं हालिया फुटेज चेक किए। 
 बैंकों में स्थापित सुरक्षा अलार्म, सायरन और अन्य आपातकालीन उपकरणों के रखरखाव की समीक्षा की गई। चेकिंग के दौरान बैंक प्रबंधकों एवं ग्राहकों को सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया गया। पुलिस द्वारा बैंक ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को भी मुस्तैदी से कार्य करने तथा बैंक के आसपास संदिग्ध रूप से मँडराने वाले व्यक्तियों पर पैनी नज़र रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जनपद पुलिस आमजन की सुरक्षा हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...