कोतवाली देहात पुलिस ने लापता बच्चियों को किया बरामद
सुलतानपुर। चारू निगम, पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी लम्भुआ के नेतृत्व मे चलाये जा रहे अभियान आपरेशन मुस्कान के तहत ग्राम महेसुआ थाना को0देहात जनपद सुलतानपुर से स्कूल जाते समय गायब तीन बच्चियों को सकुशल बरामद किया गया। 02 मई 2026 को डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मेहसुआ की तीन बच्चियां सुबह स्कूल गई थीं, जो समय बीत जाने के बाद भी घर वापस नहीं लौटीं। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी लम्भुआ द्वारा अविलंब घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात एवं पीआरवी की टीमों को तत्काल सक्रिय कर क्षेत्र के सभी संभावित रास्तों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया और स्थानीय इनपुट के माध्यम से "गोल्डन ऑवर" में ही तीनों बच्चियों को सकुशल बरामद कर लिया गया।
Post a Comment